रेनो इंडिया आज (26 जनवरी) भारत में अपनी पॉपुलर SUV डस्टर का फोर्थ जनरेशन मॉडल रिवील करने जा रही है। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी कार के टीजर जारी कर फर्स्ट लुक दिखा चुकी है। कार में सेफ्टी के लिए लेवल-2 एडास फीचर मिल सकते हैं। साल 2012 में पहली बार लॉन्च हुई डस्टर ने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी, जिसे 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब कंपनी इसे बिल्कुल नए अवतार और एडवांस फीचर्स के साथ दोबारा पेश कर रही है। 10 से 20 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत कार के टीजर वीडियो में पुराने डस्टर की यादें दिखाई गई हैं। इसमें बच्चे का टॉय मॉडल, पुरानी डस्टर का रफ टेरेन पर चलना और गैंग्स ऑफ डस्टर कम्युनिटी के विजुअल हैं। आखिर में नई डस्टर रेड कवर में दिखाई गई, साथ ही LED DRL और रियर लाइटिंग हाइलाइट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई डस्टर 10-20 लाख रुपए के आसपास लॉन्च की जा सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा। एक्सटीरियर डिजाइन: Y-शेप्ड हेडलैंप्स और मस्कुलर लुक न्यू जनरेशन डस्टर को CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म को डेसिया, रेनो और निसान ने मिलकर डेवलप किया है। नई डस्टर का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बि?
न्यू जेनरेशन रेनो डस्टर आज लॉन्च होगी:कॉम्पैक्ट SUV में हाइब्रिड के साथ तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS फीचर
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 10:43 पूर्वाह्न
---Advertisement---











