पंजाबी सुपरस्टार, सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल-लुमिनाती टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया है। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई दी। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 शहरों में 14 शो वाले इस टूर ने कुल 943 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। इससे 114 करोड़ टैक्स के रूप में आए। यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का शो तो रिकॉर्ड 55 हजार दर्शकों के साथ देश का सबसे बड़ा शो बना। EY रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से 276 करोड़ का डायरेक्ट रेवेन्यू मिला, जबकि होटल, ट्रैवल, खान-पान, शॉपिंग और लोकल सर्विसेज में फैंस के खर्च से 553 करोड़ रुपए आए। टैक्स में 111 करोड़ GST और बाकी लोकल परमिशन फीस शामिल हैं। सवा लाख दिहाड़ी के बराबर रोजगार दिया सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस टूर ने 1.18 लाख मैन डे रोजगार दिया है। लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, स्टेज प्रोडक्शन, टेक्निशियन और लोकल ?
पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स
By worldprime
On: मार्च 18, 2026 2:40 अपराह्न
---Advertisement---





