पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते सरकार किसी तरह का नया टैक्स भी नहीं लगा रही है। राजस्व ग्रोथ (एक्साइज 86%+), GST में बढ़ोतरी दिखाकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है। सरकार 117 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर बजट दिखाएगी। सीएम भगवंत मान ने विमेंस डे पर पोस्ट डालकर लिखा- आज बजट सत्र के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब बजट, वितमंत्री ने कॉपियों पर किए साइन:CM ने लिखा- माताओं, बहनों और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





