क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाब सचिवालय, स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस में ब्लास्ट की धमकी:थ्रेट मेल में कहा- दो दिन चंडीगढ़ में धमाके होंगे, बच्चे बचाओ; निज्जर का इंसाफ लेंगे

On: फ़रवरी 27, 2026 9:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
पंजाब सचिवालय, स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस में ब्लास्ट की धमकी:थ्रेट मेल में कहा दो दिन चंडीगढ़ में धमाके होंगे, बच्चे बचाओ; निज्जर का इंसाफ लेंगे
---Advertisement---

पंजाब सचिवालय और स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधकों को मिले थ्रेट मेल के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद स्कूलों की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत बम स्कॉड और जांच टीमे मौके पर पहुंच गई। वहीं, अमृतसर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल में स्कूलों और ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में अगले दो दिनों में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी धमाके करने की बात लिखी। मेल में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का इंसाफ और कनाडा पेंशन फंड वापिस लेने की बात भी कही गई। ये मेल उस समय आया है जब आज ही कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का 2 दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है। बता दें कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पूर्व खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी थी। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ मिली थी। स्कूलों की जांच करती पुलिस की PHOTOS… धमकी भरे मेल में ये लिखा गया थ्रेट मेल का स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें चंडीगढ़ स्कूलों को 1.11 बजे और पंजाब सचिवालय को 3.11 बजे उड़ाने की बात कही गई। इसमें CM भगवंत मान को भी धमकी दी गई। इसके बाद मेल में लिखा कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। बम धमाके में अपने बच्चे बचाओ। हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ देंगे। सारे चंडीगढ़ में अगले दो दिन बम ब्लास्ट होंगे। कनाडा पेंशन प्लान फंड वापस कनाडा ले जाओ। हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे। अमृतसर के स्कूलों को भी थ्रेट मेल आया अमृतसर में स्कूलों को मिले थ्रेट मेल में कई स्कूलों और ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इसमें अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में धमाके की बात लिखी है। धमकी के बाद खाली कराया गए स्कूल थ्रेट मेल में चंडीगढ़ के कुंदन इंटरनेशनल, चंडीगढ़ माउंट कार्मल, बनियन ट्री, सांपिस स्कूल, मनीमाजरा का गुरुकुल भवन स्कूल समेत कई नाम शामिल है। स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलते ही हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पेरेंट्स को मैसेज कर कहा गया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं। जिसके बाद पेरेंट्स भी हड़बड़ी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को ले गए। वहीं, विवेक हाई स्कूल की ओर से बताया गया कि सुबह के समय पुलिस जांच कर चली गई और पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु स्कूल के अंदर नहीं मिली। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन स्कूल की ओर से किसी भी तरह की कोई छुट्टी नहीं की गई है। क्योंकि पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और जांच में कुछ नहीं मिला। इस साल अब तक चंडीगढ़ को मिली धमकियां ——— PM मोदी को पंजाब दौरे से पहले धमकी:डेरा बल्लां दौरे के वक्त टारगेट पर, चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने वाली ई-मेल में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी है। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });