क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पत्नी, 3 बच्चों की हत्या करके पति ने जान दी:मथुरा में खुद को करंट लगाया, बच्चों का गला दबाया; 3 जगह सुसाइड नोट मिले

On: फ़रवरी 10, 2026 10:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
पत्नी, 3 बच्चों की हत्या करके पति ने जान दी:मथुरा में खुद को करंट लगाया, बच्चों का गला दबाया; 3 जगह सुसाइड नोट मिले
---Advertisement---

मथुरा में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करके पति ने खुद को करंट लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, सोते वक्त पति ने पत्नी के सिर पर मूसल से हमला किया, फिर बच्चों का गला दबा दिया। इसके बाद वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा। फिर बोर्ड में बिजली का तार लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। SSP श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई जयकिशन मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से जयकिशन मेन गेट फांदकर अंदर गए। फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कमरे में बेड पर मां और एक बेटी-बेटा मिले। दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी, जबकि पति का शव फर्श पर मिला। 3 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। पहला नोट रसोई की दीवार पर लिखा था। इसमें कहा गया- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे। दूसरा नोट कागज पर मिला, उसमें भी यही बातें लिखी हैं। वहीं, सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मनीष ने दुखों से परेशान होकर जान देने की बात कही है। पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल पर भी जांच कर रही है। उस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लिया गया है, जहां मनीष अक्सर पूजा करने जाते थे। मनीष खेती करते थे। हाल ही में उन्होंने 19 लाख रुपये का प्लॉट बेचा था। इसमें से 12 लाख रुपए खाते में आ चुके थे। घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- सुसाइड नोट के 3 पन्ने पढ़िए… पहला: ‘मैं मनीष कुमार अपने पूरे होशोहवास में कह रहा हूं कि मैं और मेरी पत्नी सीमा, हमारे दुख बड़े हैं। हम दुख किसी को बता भी नहीं सकते हैं। अंदर ही अंदर दुखी रहते हैं। हमारे मरने या मारने में किसी का दोष नहीं है। हमारे मरने के बाद कोई किसी को परेशान न करें, यही हमारी विनती है। हमारे ऊपर किसी का कर्ज नहीं है, कोई मांगे तो देना नहीं। दूसरा: हमारे प्लॉट 2608 के 7 लाख रुपए सतीश टेलर के जीजा के पास है। प्लॉट के पैसे सीमा की पासबुक के पीछे लिखे हुए हैं। सतीश के जीजा से जमीन नाम करके बाकी पैसे ले लेना, सतीश टेलर विरामपुर वाले पैसों का गारंटर है। तीसरा: सतीश टेलर विरामपुर का रहने वाला है। उसके जीजा गोवर्धन के रहने वाले हैं। हमारे पास कुल 12.60 लाख रुपए आए थे। बाकी पैसे जमीन नापने के बाद देने के लिए कहा था। क्योंकि हमारी जमीन ज्यादा निकली थी। पैसे 6 महीने बाद देने की बात कही थी। अब क्राइम सीन समझिए पत्नी घर की इकलौती बेटी थी मनीष की शादी हाथरस के मढ़नई गांव में हुई थी। पत्नी सीमा अपने मायके की इकलौती बेटी थी। ससुर के पास 3 बीघा खेती है, जो मनीष को ही मिलती। मनीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो भाई सुधीर और जयकिशन हैं, जो घर के बगल में ही रहते हैं। घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });