प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्चों से मुलाकात की। दिल्ली स्थित पीएम आवास पर मोदी ने पहले बच्चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए। पहले एपिसोड में मोदी ने बच्चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं। पीएम मोदी की चर्चा की 5 बड़ी बातें- 9 फरवरी को जारी होगा अगला एपिसोड परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला एपिसोड 9 फरवरी सुबह 10 बजे जारी होगा। इसे DD न्यूज या शिक्षा विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकेंगे। 27 जनवरी को जारी हुआ था ट्रेलर 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए। परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स… ‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है। ‘परीक्षा पे ?
परीक्षा पे चर्चा-पीएम ने बच्चों को असम के गमछे पहनाए:मोदी बोले- एक साल में हर विदेशी चीज स्वदेशी से बदलें; चर्चा की 5 बड़ी बातें
By worldprime
On: फ़रवरी 6, 2026 9:31 पूर्वाह्न
---Advertisement---









