हरिद्वार : उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा की धूम है,बाबा केदारनाथ,बद्रीनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री में आम भक्तों के अलावा सैलानियों ने डेरा डाला हुआ है| बर्फ की चादर से ढके इस इलाके में लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब उन्होंने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए | जानकारी के मुताबिक,रुद्रप्रयाग जिले में आज शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.06 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है,जबकि भूकंप की खबर फैलते ही दूसरे अन्य इलाको में भी लोग सतर्क हो गए है| जानकारी के मुताबिक,आज सुबह रुद्रप्रयाग में उस समय हड़कंप मच गया,जब कई लोग ब्रह्म स्नान और मंदिरों में प्रातः कालीन आरती में जुटे थे| भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते सड़कों पर लोगों का ताँता लग गया | कई सैलानी भी होटल से बाहर नज़र आए | उनके मुताबिक,सुबह 5:02 बजे भूकंप के एक से अधिक झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है,कि भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। उसके मुताबिक,झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उधर,देव?
पहाड़ों पर जाने वाले सावधान ! चारधाम यात्रा के पूर्व रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग,दहशत…
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 11:05 पूर्वाह्न
---Advertisement---









