क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो

On: मार्च 8, 2026 8:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
पाक गई पंजाबी महिला बोली ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो
---Advertisement---

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया। उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है और नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती साझा की। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी। लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। सरबजीत की पाकिस्तान के एडवोकेट अली चंगेजी संधू से बातचीत… वकील: क्या आप पाकिस्तान में रहना चाहती हैं या नहीं रहना चाहतीं? सरबजीत: कोर्ट में 6 मार्च को सुनवाई है ना? वकील: हां। सरबजीत: जी, 6 तारीख को मैं सुबह 10 बजे तक कोर्ट में मिलूंगी। मुझे वापस भेज दो, मैं यहां नहीं रहना चाहती। वकील: जो अब नंबर है, किसी को पता न चले कि आपकी मुझसे बात हुई। सरबजीत: ठीक। वकील: जो नासिर ने आपके साथ शादी की है, वो जबरन की है। जवाब: ये बात मैं वहां (कोर्ट में) कहूंगी। वकील: आप अकेली होंगी? जवाब: हां, अकेली ही आऊंगी। बस, बसें वगैरह वहां उपलब्ध हैं। वकील: क्या नासिर आपको कोर्ट में लेकर आएगा। इंडिया आपको भेजने के लिए तैयार है? जवाब: हां, वो कहता है कि तुम चली जाओ, तुम यहां ठीक नहीं रहती। वकील: आपको कोई कह रहा है कि अगर आप इंडिया जाओगी तो आपको नुकसान होगा, ऐसी कोई बात नहीं है। मेरी इंडिया वाले पति से भी बात हुई आप के बारे में। सरबजीत: मुझे एजेंसियों से डर लगता है, मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वकील: आपको एजेंसियों से कुछ नहीं होगा। सरबजीत: पाकिस्तान वाली एजेंसी मुझे कुछ नहीं करेगी। इंडिया वाली मुझे पकड़ लेंगी। वकील: इंडिया वाले भी आपको जबरदस्ती नहीं रोकेंगे। आप अपनी इच्छा से वापस जा सकती हैं। और हां आपके पति से मेरी भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उसे प्यार करता हूं। सरबजीत: मैं इनको सजा भी दिलवाना चाहती हूं। सवाल: आप सजा क्यों दिलवाना चाहती हैं? जवाब: वो मैं कोर्ट में बताऊंगी। बाकी मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते ये लोग। वकील: आप मुझसे मिलिए, किसी को साथ लेकर मत आइए। सरबजीत: ठीक। सरबजीत: बाकी आपको पता ही है कि मैं पाकिस्तान किस काम के लिए आई थी। बस मेरे साथ वादा करो कि जज साहब मुझे वहां नहीं रोकेंगे। वकील: हां, मुझे पता है कि आप अपनी अश्लील फोटो हटवाने आई थीं। बाकी मैं वादा करता हूं कि जज साहब आपको वहां नहीं रोकेंगे, वापस जाना आपका हक है। सरबजीत: हां, अच्छा, मुझे बस इंडिया भेज दो। वकील: ठीक है, हमारी बात हुई, किसी से इसका जिक्र न करें। सरबजीत: ठीक। ————- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया:चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम

सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया:चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम

सोने एक दिन में ₹3,263 और चांदी में ₹13 हजार:पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 10 रुपए घटी, रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

सोने एक दिन में ₹3,263 और चांदी में ₹13 हजार:पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटी, रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

ipl की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच rcb vs srh, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते

आईपीएल की शुरुआत आज से: बेंगलुरु में पहला मैच आरसीबी बनाम एसआरएच, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और suv की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और SUV की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है ipl:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट 2

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है आईपीएल: कोलकाता के 4 तेज गेंदबाज घायल, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का विश्लेषण, पार्ट-2

होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन 'ऊर्जा सुरक्षा' शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन ‘ऊर्जा सुरक्षा’ शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });