क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे:साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे

On: मार्च 31, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे:साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम और वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री सुबह करीब 103 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे साणंद स्थित देश के दूसरे कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यहां प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्वप्निल असनोदकर ने पहले सीजन में 311 रन बनाए: गोवा के 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर; एक चोट ने करियर बर्बाद किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोहली ने बाबर-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:रोहित ने मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे किए; पाटीदार की आरसीबी के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल चुनाव से पहले नेताजी के पोते TMC में शामिल:चंद्र कुमार बोले- BJP बांटने वाली राजनीति करती है; पीएम का आज तमिलनाडु में वर्चुअल संवाद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी:MP-UP, राजस्थान में तापमान 40°C के करीब; गुजरात-आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस को शिकायत:स्टेज से गालियां देने पर कार्रवाई की मांग; हरियाणवी सिंगर सोशल मीडिया पर भी ट्रोल

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });