परीक्षा पे चर्चा 2026 में इस साल पीएम मोदी ने 5 राज्यों के बच्चों से मिलकर बात की। बच्चों ने न सिर्फ अपने मन में उठते सवाल पीएम से पूछे, बल्कि उन्हें चाय भी गिफ्ट में दी। इसका ट्रेलर शिक्षामंत्रालय ने 27 जनवरी को ट्वीट कर जारी किया है। पूरा कार्यक्रम जल्द ही रिलीज किया जाएगा। 6.76 करोड़ लोग PPC में हिस्सा ले रहे हैं इस साल कुल 4.5 करोड़ लोगों ने MyGovIndia पोर्टल के जरिए परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 4,19,14,056 स्टूडेंट्स, 28,84,259 टीचर्स और 6,15,064 गार्जियन शामिल हैं। साथ ही 2.26 करोड़ स्टूडेंट्स ने दूसरी एक्टिविटीज के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया। ऐसे में कुल पार्टिसिपेंट्स की संख्या 6.76 करोड़ तक पहुंच गई। 5 राज्यों में जाकर हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री इस बार परीक्षा पे चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी कम से कम 5 राज्यों में जाकर हिस्सा ले रहे हैं। वो दिल्ली के अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी जाकर छात्रों से रूबरू हुए हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर जाकर चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों ने पीएम से ‘सपनों के करीब पहुंचने’ को लेकर सवाल किए ट्रेलर में बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। एक बच्चा सवाल पूछता है ऐसी कौन सी छोटी सी हैबिट अपनानी चाहिए ताकि हम अपने
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए बनाई चाय:‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ इस साल 5 राज्यों में; 9वें संस्करण में 6.76 करोड़ लोग शामिल होंगे
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 7:54 अपराह्न
---Advertisement---









