क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए:जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं

On: फ़रवरी 22, 2026 6:07 अपराह्न
Follow Us:
पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए:जौनापुरिया बोले जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं
---Advertisement---

टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-‘जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही भड़क गए, कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 3:30 बजे का है। महिलाओं का कहना है कि पूर्व सांसद ने पहले उन्हें कंबल दे दिया। जब पता चला कि वे मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। वहीं जौनापुरिया ने कहा-यह मेरा पर्सनल कार्यक्रम था, सरकारी स्कीम नहीं थी। मुस्लिम महिलाओं को देखकर पूर्व सांसद हुए नाराज जानकारी के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर में पूर्व सांसद ने कंबल वितरण कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम महिलाएं भी बैठीं थीं। इस पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया बोले-‘क्या नाम हे तेरा। महिला ने कहा- सकुरान खान। इस पर उन्होंने कहा- देखो बात सुनो। जो आप लोग बैठते हैं ना, जो मोदी को गाली देने वाला है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। चाहे किसी को भी बुरा लगे। सीधी बात है। आप कंबल ले जाओगे तो कहोगे कि बना दिया बेवकूफ। इसलिए आप इधर हटो। कंबल यहीं छोड़ दो।” पूर्व सांसद ने कंबल वितरण को मना कर दिया। भाजपा के स्थानीय नेताओं से कहा- आपको बुलाकर बैठाना है तो बैठाइए, मेरा तो नहीं है। चाहे बुरा मानो चाहे भला मानो।’ इस दौरान जब जौनापुरिया जाने लगे तो कुछ लोगों ने टोका तो जौनापुरिया बोले-‘बहस की जरूरत नहीं है। ये सरकारी नहीं है।’ महिलाओं ने कहा- कंबल वापस ले लिए बुजुर्ग महिला सकुरान, रजिया और जुबैदा जमी ने आरोप लगाया कि पहले हमें कंबल दे दिया। जब पता चला कि हम मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। ग्रामीणों ने मुस्लिम महिलाओं का किया सम्मान वहीं रात 8:30 बजे करेड़ बुजुर्ग गांव में कांग्रेस नेता, पूर्व सरपंच समेत ग्रामीणों ने मुस्लिम महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। यहां वोटों की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी, पूर्व सरपंच मदन चौधरी, बद्री चौधरी, सूरज चौधरी, धर्मवीर मीणा, रमेश मीणा,नवीन चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। … यह भी पढ़ें किरोड़ी बोले-पार्टी नहीं छोड़ सकता, चाहे तोप से उड़ा दो:कांग्रेस विधायक ने मेरी तारीफ ऐसी-तैसी करने के लिए की या भलाई के लिए, नहीं पता राजस्थान विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की तारीफ पर तंज कसा। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });