राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन पारियों के बजाय दो पारियों में ही होने की संभावना है। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। बता दें कि आयोग ने इस परीक्षा की डेट 5 अप्रैल प्रस्तावित कर रखी है। एसआई भर्ती में हिन्दी व जीके का पेपर होता है। पिछली एसआई भर्ती परीक्षा तीन पारियों में हुई थी। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने कहा…. पिछली बार हुई एसआई भर्ती और इस बार हो रहे भर्ती एग्जाम में सुरक्षा को लेकर कईं बडे़ बदलाव आरपीएससी में हुए है। इन नवाचारों से पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स की सम्भावना नहीं होगी। साथ ही कईं सुरक्षा के उपाय किए गए है। जानिए-पिछली एसआई भर्ती-2021 और इस बार में क्या होगा फर्क…. सेंटर पर आधे घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे आयोग की ओर से अब परीक्षा के पेपर सेंटर पर आधे घंटे पहले ही पहुंचते है। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है। साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है। पेपर पहुंचने से लेकर खुलने व बंटने तक
पेपरलीक से बचने के लिए ‘SI भर्ती-2025’ में बड़े बदलाव:तीन की जगह दो पारियों में एग्जाम होने की संभावना; जानिए- पिछली और इस भर्ती में क्या है अंतर?
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 2:17 अपराह्न
---Advertisement---









