एक्टर प्रकाश राज ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म धुरंधर 2 का मजाक उड़ाते दिखे। साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ करने को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर पर तंज कसा। दरअसल, गुरुवार को प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर गाना बज रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं धुरंधर से बहुत दूर…क्या आप भी?’ उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए साउथ स्टार्स पर भी निशाना साधा। उस ट्वीट में लिखा था कि धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है, जबकि किसी बॉलीवुड स्टार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर प्रकाश राज ने लिखा, ‘जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।’ साउथ एक्टर्स ने की फिल्म की तारीफ बता दें कि कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को
प्रकाश राज ने ‘धुरंधर 2’ पर कसा तंज:फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर पर निशाना भी साधा
By worldprime
On: मार्च 21, 2026 1:45 अपराह्न
---Advertisement---






