महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर आज प्रयागराज माघ मेले में लॉन्च हो गया। ट्रेलर सिविल लाइंस के होटल में लांच किया गया। इस अवसर पर फिल्म की कलाकार मोनालिसा, अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और निर्देशक सनोज मिश्रा मौजूद रहे। लेकिन माघ मेला प्रशासन ने फिल्म के ट्रेलर के लॉन्चिंग की परमिशन नहीं दी थी। प्रशासन ने कहा- पुलिस विभाग की जो रिपोर्ट आई है। उस हिसाब से अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए आपको परिमशन नहीं मिल पाएगी। 15 फरवरी के बाद उस समय भीड़ कम होगी। तब आपको परमिशन मिल जाएगा। अब जानिए फिल्म के बारे में… फिल्म मणिपुर की शुटिंग नेपाल, मणिपुर, यू.के. में 4 शेड्यूल में शूट हुई है। शूटिंग मई 2025 में शुरू हुई थी। आज फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। मणिपुर की हालत देखते हुए और जितना जरूरी था उस हिसाब से फिल्म को शूट किया गया है। फिल्म का समय 2.30 घंटे है। फिल्म में कुल 5 गाने है। फिल्म में मोनालिसा का नाम नाम अंगद है। फिल्म में कन्वर्जेंस का मामला दिखाया गया है। फिल्म का बजट 10 करोड़ है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र ने कहा- कोई बात नहीं, मुझे नहीं चाहिए। मैं कल सीएम साहब से बात करूंगा। क्या रिपोर्ट मेरे खिलाफ आई है। मैं क्या आतंकवादी हूं। मैं देश के लिए काम कर रहा हूं?
प्रयागराज में ‘द मणिपुर डायरी’ फिल्म का ट्रेलर लांच:माघ मेला प्रशासन ने लॉन्चिंग की नहीं दी थी परमिशन, अप्रैल में होगी रिलीज
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 12:41 पूर्वाह्न
---Advertisement---











