महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का आज सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया है। उनके असमय निधन के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स भावुक अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट को संविधान सदन से निकलते हुए मीडिया के जरिए अजीत पवार के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने कहा, ये बेहद शॉकिंग है। ये बहुत शॉकिंग खबर है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इमोशन अलाइन करने के बाद थोड़ी देर में स्टेटमेंट दूंगी। अजय देवगन ने लिखा है, “माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के दुखद निधन से मैं स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों तथा उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति। सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा है, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार दादा के दुखद निधन से मैं बेहद स्तब्ध और शोकाकुल हूं। जब भी मैं उनसे मिला, वे बहुत ही विनम्र और दयालु थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति। साउथ एक्टर और राजनेता पवन कल्याण ने अजीत पवार के साथ की तस्वीरें शेयर कर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के नेता, श्री अजित दादा पवार जी के आज एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन की दुखद खबर से मैं बेहद स्तब्ध हूं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और महाराष्ट्र
प्लेन क्रैश में अजीत पवार का निधन:कंगना बोलीं- ये शॉकिंग, पवन कल्याण बोले- उनका योगदान हमेशा याद रहेगा; अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 1:08 अपराह्न
---Advertisement---











