स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग अपनी सबसे प्रीमियम नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च करेगी। इसके साथ ही वीवो, रियलमी, पोको और मोटोरोला जैसे बड़े ब्रांड्स भी अपने नए फोन बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। इस महीने बजट फोन से लेकर पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइसेज तक 14 से ज्यादा नए स्मार्टफोन आएंगे। इनमें 9000mAh जैसी बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आईक्यू 15 अल्ट्रा लॉन्च डेट: 4 फरवरी आईक्यू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन 4 फरवरी 2026 को चीन में लॉन्च होगा इसके बाद यह भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह वीवो के सब-ब्रांड आईक्यू का पहला ‘अल्ट्रा’ फोन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.85 इंच की बड़ी फ्लैट स्क्रीन होगी, जो सैमसंग की LTPO टेक्नोलॉजी वाली होगी और 2K क्वालिटी की पिक्चर देगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर होगा। साथ में 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 100W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7400mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कैमरा की बात करें तो रियर में 50-50 मेगापिक्सल के 3 कैमरे होंगे। इनमें से एक टेलीफोटो कैमरा 3x तक ऑप्टिकल जूम देगा और अच्छी स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा, ताकि फोटो ब्लर न हों। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। OPPO K14x 5G लॉन्च डेट:
फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 7:31 अपराह्न
---Advertisement---











