हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद DC आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुनामी झूले में 18 लोग सवार थे। ऊपर जाते ही झूला अटक गया, जिसके बाद कुछ लोगों को नीचे उतारा गया। इसके बाद झूला तेज चलने लगा। तभी अचानक झूला गिर गया। मेले में मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला। लोगों को बचाते हुए एक पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का एक वीडियो सभी सामने आया है जिसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… घटना पर चश्मदीद की 2 बातें… DC बोले- वेंडर की लापरवाही की जांच होगी DC आयुष सिन्हा ने बताया कि घटना में 13 लोग घायल हुए। 9 लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जबकि 3 लोगों का बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमारे पुलिस के एक इंस्पेक्टर जगदीश की लोगों को बचाते हुए जान चली गई। वह पलवल में पोस्टेड थे। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टूरिज्म विभाग के द्वारा डेली इंस्पेक्शन रिपोर्ट बनाई जा रही थी। वेंडर की लापरवाही की जांच की जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,VIDEO:इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल, झूले पर 18 लोग बैठे थे; मेला ग्राउंड खाली कराया गया
By worldprime
On: फ़रवरी 7, 2026 6:40 अपराह्न
---Advertisement---











