मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है। उन्हें 25 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी गई है। KRK को पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे पहले पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान KRK ने बताया था कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई थी। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, KRK की वकील सना रईस खान ने मामले में एक्टर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल है। उनके मुताबिक, गिरफ्तारी बिना किसी नोटिस के की गई और KRK के संवैधानिक अधिकारों का ध्यान नहीं रखा गया। वकील सना खान ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया कि छह कारतूस यानी गोलियां गायब हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है भी, तो यह एक प्रशासनिक गलती हो सकती है। ऐसे मामलों में लाइसेंस देने वाली अथॉरिटी कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए आपराधिक कोर्ट में केस नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि KRK पर यह आरोप नहीं है कि उन्होंने किसी व्यक्ति या इमारत को निशाना बनाकर गोली चलाई। KRK एक लाइसेंसी हथियार के मालिक हैं। वकील ने बताया कि छह दिन बाद एक व्यक्ति ने यह कहा कि उसने अपने घर से फायरिंग की आवाज सुनी। हालांकि उस व्यक्ति ?
फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत:एक्टर-प्रोड्यूसर की पिछले हफ्ते हुई थी गिरफ्तारी
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 10:37 पूर्वाह्न
---Advertisement---











