एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कही। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो पहली कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करेगा। राजपाल और रितेश से भी संपर्क किया गया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलग किरदार और नया परिवेश होगा, लेकिन कहानी ग्रामीणों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए अजीबोगरीब कोशिशें करेंगे। परेश रावल ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है, जबकि राजपाल यादव और रितेश देशमुख को भी संपर्क किया गया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी बता दें कि मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफल रही। 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेकिंग नेड (1998) पर आधारित थी। इसकी
फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 2:16 अपराह्न
---Advertisement---






