क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

फोनपे के ₹12,000 करोड़ के IPO को SEBI की मंजूरी:मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे; डिजिटल पेमेंट कंपनियों में दूसरा बड़ा IPO होगा

On: जनवरी 20, 2026 7:37 अपराह्न
Follow Us:
फोनपे के ₹12,000 करोड़ के ipo को sebi की मंजूरी:मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे; डिजिटल पेमेंट कंपनियों में दूसरा बड़ा ipo होगा
---Advertisement---

डिजिटल पेमेंट और UPI मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी फोनपे जल्द ही अपना IPO लाएगी। इसके लिए कंपनी को शेयर बाजार रेगुलेटर SEBI से अप्रूवल मिल गया है। इस मंजूरी के बाद अब कंपनी जल्द ही अपना अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर (DRHP) फाइल करेगी। यह आईपीओ करीब ₹12,000 करोड़ (1.35 बिलियन डॉलर) का हो सकता है। कंपनी की कुल वैल्यूएशन 15 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.33 लाख करोड़) आंकी गई है। फोनपे पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बाजार में उतरेगी। इसका मतलब है कि कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि इसके मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। डिजिटल पेमेंट कंपनियों में यह साल 2021 में आए पेटीएम (₹163,000 करोड़) के बाद भारत का दूसरा सबसे IPO होगा। IPO से ₹12,000 करोड़ जुटाने की तैयारी IPO के जरिए बड़े निवेशक जैसे वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट अपनी कुल 10% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। वॉलमार्ट फिलहाल कंपनी में 73% से ज्यादा की हिस्सेदारी रखता है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी बैंक, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन जैसे बड़े बैंकों को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। UPI मार्केट में नंबर 1 कंपनी ने फोनपे फोनपे की सबसे बड़ी ताकत इसका यूपीआई (UPI) मार्केट में दबदबा है। देश के कुल डिजिटल पेमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 45 प्रतिशत है। इसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी गूगल पे 35% हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है। फोनपे हर महीने करीब 1000 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है। इन ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू हर महीने ₹12 लाख करोड़ से ज्यादा होती है। कंपनी के पास फिलहाल 53 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। अप्रैल में फोनपे ने खुद को पब्लिक कंपनी में बदल लिया था 16 अप्रैल को फोनपे ने खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदल लिया था। ये प्रोसेस भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। फोनपे ने फरवरी में IPO की प्लानिंग शुरू की थी। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2022 में सिंगापुर से भारत में अपना मुख्यालय शिफ्ट किया था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने नॉन-पेमेंट बिजनेस को अलग सब्सिडियरी कंपनियों बांट दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });