क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोंकी,हाईवे जाम किया:झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हंगामा; महिला पत्रकार को पीटा

On: जनवरी 16, 2026 6:39 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क उठे और एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं। मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन की 3 फोटो मृतक झारखंड में फेरी लगाता था मृतक की पहचान 30 साल के अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है। वह बेलडांगा के सुजापुर कुम्हारपुर ग्राम पंचायत का निवासी था और झारखंड में फेरी लगाता था। परिजनों के मुताबिक, झारखंड में उसके कमरे से गुरुवार को शव फंदे से लटका मिला। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि अलाउद्दीन की पहले पिटाई कर हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। ममता बोलीं- अल्पसंख्यकों का गुस्सा जायज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और बेलडांगा में अल्पसंख्यकों का गुस्सा जायज है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, FIR दर्ज हुई है और पीड़ित परिवार को मदद दी जा रही है। सुवेंदु अधिकारी बोले- पूरे इलाके में असामाजिक तत्वों का दबदबा विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बेलडांगा में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बेलडांगा में राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से अवरुद्ध है और ट्रेन सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं और पूरे इलाके में असामाजिक तत्वों का दबदबा बना हुआ है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया:साधु संत भी कार्यक्रम में हुए शामिल, पिछले महीने दुर्गा मंदिर की नींव रखी थी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया। करीब 18 एकड़ जमीन पर तैयार हो रहा यह मंदिर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से ही जाना जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });