क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए:नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग

On: मार्च 16, 2026 1:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
बंगाल चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए:नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23 29 अप्रैल को वोटिंग
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (EC) ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 22 बैच के आईएएस दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट सोमवार दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजनी होगी। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को राज्य के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 5003 मई को रिजल्ट आएगा। EC ने कहा- चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया फैसला चुनाव आयोग ने आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद वह लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। 5 मार्च: बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है। बोस 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। बोस के कार्यकाल के दौरान कई बार ममता सरकार और राजभवन के बीच मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा था कि ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे राय नहीं ली है। पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… चुनाव के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता का ऐलान, बंगाल में पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा, हर महीने ₹2000 मिलेंगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

cg breaking | रायगढ़ में अफीम का खेल, फिर खुलासा

CG BREAKING | रायगढ़ में अफीम का खेल, फिर खुलासा

बांग्लादेश ipl बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद psl पर भी निर्णय

बांग्लादेश आईपीएल प्रतिबंध पर समीक्षा करेगा: खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद पीएसएल पर भी फैसला

बांग्लादेश आईपीएल प्रतिबंध पर समीक्षा करेगा: खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद पीएसएल पर भी फैसला

वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विमान और ट्रक की टक्कर, कई लोग घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विमान और ट्रक की टक्कर, कई लोग घायल

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर: सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

ipl 2026 video: यूपी के 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के ये शॉट्स देखे क्या? धोनी भी रह गए हैरान, इस तरह की तारीफ

IPL 2026 Video: यूपी के 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के ये शॉट्स देखे क्या? धोनी भी रह गए हैरान, इस तरह की तारीफ

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });