बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरूआत हुई। सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वहीं सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है, इसके बावजूद वो सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। व्हील चेयर से तेजस्वी सदन पहुंचे हैं। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नीट छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए। उनकी मांग है कि मामले को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल किया जाए। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मामले पर सरकार की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बचेंगे।’ बजट सत्र के हाईलाइट्स कल आएगा बिहार का बजट 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान किया जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। बजट सत्र से जुटे अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
बजट सत्रः NEET छात्रा रेप-मौत केस पर विपक्ष का प्रदर्शन:व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव; आज आर्थिक सर्वे होगा पेश
By worldprime
On: फ़रवरी 2, 2026 10:14 पूर्वाह्न
---Advertisement---










