टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो के सब ब्रांड चेतक इलेक्ट्रिक ने अपना सबसे सस्ता ई-स्कूटर ‘चेतक C2501’ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 113 किलोमीटर चलता है और इसे सिर्फ 2.5 घंटे में 80% चार्ज किया जा सकता है। नई चेतक C2501 में बजाज का नया चेसिस फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बैटरी पैक फ्लोरबोर्ड के नीचे है। इससे ई-स्कूटर में 25 लीटर का अंडर सीट स्पेस मिलेगा। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए रखी है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और आने वाले हफ्तों में यह शोरूम्स पर अवेलेबल होगा। भारत में ये ई-स्कूटर TVS आईक्यूब और ओला S1 X को टक्कर देगा। डिजाइन: फुल मेटल बॉडी के साथ 6 कलर ऑप्शन चेतक पोर्टफोलियो में सबसे किफायती स्कूटर होने के बावजूद ये सिग्नेचर मेटल बॉडी के साथ आया है। चेतक C2501 का डिजाइन अपने पुराने मॉडल जैसा ही रेट्रो-इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में इसकी हेडलाइट में मौजूद DRL को अब पूरी तरह गोल न रखकर थोड़ा ‘कोनिकल’ शेप दिया गया है। फ्रंट में पियानो ब्लैक फिनिशिंग और बॉडी पर ‘फन टू वाइब’ स्टीकर दिए गए हैं। पैनल गैप्स बहुत कम हैं, जिससे ये काफी प्रीमियम लगती है। बजाज ने इस मॉडल का वजन पुराने चेतक के मुकाबले लगभग 20 किलो कम कर दिया है। हल्का होने की वजह से यह सिंगल चार्ज पर बेहतर माइलेज (रेंज) देने ?
बजाज का नया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C2501 लॉन्च: फुल मेटल बॉडी, 113 किमी रेंज और 2.5 घंटे में 80% चार्जिंग; कीमत सिर्फ ₹91,399
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 9:33 पूर्वाह्न
---Advertisement---











