क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बांग्लादेश ने भारत की सेज भूमि चीन को दी:बॉर्डर से 100 किमी दूर चीन ड्रोन प्लांट बना रहा; साल के अंत तक प्रोडक्शन होगा

On: जनवरी 30, 2026 4:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
बांग्लादेश ने भारत की सेज भूमि चीन को दी:बॉर्डर से 100 किमी दूर चीन ड्रोन प्लांट बना रहा; साल के अंत तक प्रोडक्शन होगा
---Advertisement---

बांग्लादेश ने चटगांव में भारत को दी गई सेज भूमि का आवंटन रद्द कर दिया है। उसने ये जमीन चीन को दे दी है। चीन अब इस जमीन पर ड्रोन प्लांट बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक यहां पर ड्रोन का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। चीन ड्रोन टेक्नोलॉजी को ट्रांसफर करने को भी राजी हो गया है। यहां मीडियम रेंज और वर्टिकल लिफ्ट वाले ड्रोन बनेंगे। भारतीय बॉर्डर से ये प्लांट केवल 100 किमी दूर है। बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत-पाक के बाद ड्रोन बनाने वाला तीसरा देश बन जाएगा। 20 हजार करोड़ की जेट डील, पेमेंट 10 साल में चीन ने बांग्लादेश को 20 जे-33सी फाइटर जेट देने की डील भी की है। ये सप्लाई भी साल के अंत से शुरू हो जाएगी। चीन ने बांग्लादेश को पेमेंट में भी बड़ी मोहलत दी है। करार के मुताबिक बांग्लादेश को इन जेट्स का लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान अगले 10 साल में करना होगा। बांग्लादेश का ये अब तक का किसी भी देश के साथ जेट खरीद का सबसे बड़ा सौदा है। चटगांव में बन रहे ड्रोन प्लांट में भी शुरुआती रकम चीन ने अपने खजाने से लगाई है। चीन सरकार का सैन्य उपक्रम सीईटीसी इस प्लांट का निर्माण कर रहा है। सीईटीसी ने कई अफ्रीकी देशों जैसे सोमालिया, लीबिया और मोरक्को में भी डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट लगाई हैं। पायलट्स को ट्रेनिंग भी चीन की एयरफोर्स ने जे-10सी फाइटर जेट्स के लिए बांग्लादेशी पायलट्स को ट्रेनिंग भी देनी शुरू कर दी है। ढाका के पास कुर्मीटोला और कॉक्स बाजार एयरबेस का चयन किया गया है। सूत्रों के अनुसार मेंटेनेंस और टेक ट्रेनिंग भी दी जा रही है। आने वाले सालों में बांग्लादेश को चीन टेक ट्रांसफर भी करेगा। इससे पहले 20 बांग्लादेशी पायलट्स चीन के ग्वांगझू में जाकर छह महीने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक साल में 66 हिंदुओं की हत्या बांग्लादेश में एक साल में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा की 522 वारदात हुईं। इनमें 66 हिंदुओं को जान गंवानी पड़ी। हिंदू-बौद्ध-ईसाई यूनिटी काउंसिल ने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। इस बीच, गुरुवार को संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने बताया कि हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस पर रोक के लिए बांग्लादेश सरकार को कार्रवाई को कहा गया है। वहीं, बीते एक महीने में बांग्लादेश में अब तक 9 हिंदुओं की हत्याएं हो चुकी हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में BNP और जमात कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प:आगे की कुर्सियों पर बैठने के लिए लड़े, 1 शख्स की मौत, 65 घायल बांग्लादेश के शेरपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात समर्थकों के बीच हुई झड़प में जमात नेता मौलाना मोहम्मद रेजाउल करीम (42) की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे झेनेगाती उपजिला मिनी स्टेडियम में हुई। यहां बहस धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और फिर हिंसक झड़प में बदल गई। इस झड़प में कम से कम 65 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });