क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बाइकर डेथ केस-AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए:कैंडल मार्च निकाल रहे थे; 15-फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत हुई थी

On: फ़रवरी 8, 2026 8:47 अपराह्न
Follow Us:
बाइकर डेथ केस aap नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए:कैंडल मार्च निकाल रहे थे; 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत हुई थी
---Advertisement---

आम आदमी पार्टी(AAP) के नेता और पूर्व मंत्री को दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम हिरासत में ले लिया। पार्टी के मुताबिक जनकपुरी से ही कुछ अन्य नेताओं को भी मौके से हिरासत में लिया गया है। भारद्वाज दिल्ली के जनकपुर बाइकर डेथ केस में मामले में घटनास्थल पर कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पार्टी नेता मृतक कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मोमबत्तियां जलाने की भी अनुमति नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने मार्च को रोक दिया और नेताओं को हिरासत में ले लिया। 5 फरवरी की देर रात जनकपुर में 25 वर्षीय कमल ध्यानी की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। परिवार मृतक को रात भर ढूंढता रहा। 6 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद गड्ढे में कमल का शव मिला था। 5 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर लाइव में जानकारी दी पुलिस वैन में ले जाते समय, भारद्वाज सोशल मीडिया पर लाइव हुए। उन्होंने दावा किया कि वे जनकपुरी में उस जगह गए थे जहां पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के काम के लिए खोदे गए एक खुले गड्ढे में मोटरसाइकिल गिरने से 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके हाथों से मोमबत्तियां छीन लीं और पीड़ित का नाम और तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ दिए। भारद्वाज ने आगे दावा किया कि दुर्घटना की रात, कमल ध्यानी के दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस से उसकी लोकेशन पूछी थी। जिसे शुरू में साझा किया गया था लेकिन बाद में हटा दिया गया। इससे कथित तौर पर बचाव में देरी हुई और रात भर गड्ढे में फंसे रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मंत्री सूद ने मृतक के परिवार से मुलाकात की दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे के मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूद ने पीड़ित परिवार के घर जाकर संवेदना व्यक्त की और इस घटना को बहुत दुखद और परेशान करने वाला बताया। सूद ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या कर्तव्य में कोताही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया इस बीच, दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हिरासत में लिया। व्यक्ति की पहचान योगेश (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्घटनास्थल पर मौजूद था। उसने उप-ठेकेदार को दुर्घटना के बारे में सूचित किया लेकिन फिर घटनास्थल से भाग गया। वह उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति का मजदूर था। उसे शनिवार को इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });