Balodabazar News: बालोदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्वच्छ ग्राम बिटकुली में कथित तौर पर अवैध रूप से शहर का कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 जनवरी 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना, बिना ग्राम पंचायत की अनुमति और बिना वैधानिक आदेश के गांव से लगे खदान क्षेत्र और सड़क किनारे जहरीला कचरा फेंका जा रहा है।. ग्रामीणों के अनुसार डंप किए जा रहे कचरे में प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य विषैले अपशिष्ट शामिल हैं, जो मिट्टी, जलस्रोत, पशुधन और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में गांव बीमारियों का केंद्र बन सकता है।. आरोप यह भी है कि पूरे मामले में ग्राम पंचायत और सरपंच को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसके आदेश पर और किसकी मिलीभगत से गांव में कचरा डाला जा रहा है।. ग्रामीणों की प्रमुख मांगें. • ग्राम बिटकुली क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कचरा डंपिंग पर रोक लगाई जाए. • दोषी अधिकारियों और एजेंसियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. • पूरे प्रभावित क्षेत्र की तत्काल सफाई कर प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाया जाए. • भविष्य में ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का कचरा न डाला जाए.
बिटकुली गांव में कचरा डंपिंग ज़ोन बदलने की योजना पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश – बालोदबाजार न्यूज़
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 7:07 अपराह्न
---Advertisement---











