क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बेंगलुरु में पैरालाइज्ड पति के सामने महिला का गला काटा:65 लाख के गहने लूटे; फिजियोथेरेपी के लिए आए डॉक्टर ने देखी लाश

On: फ़रवरी 19, 2026 3:37 अपराह्न
Follow Us:
बेंगलुरु में पैरालाइज्ड पति के सामने महिला का गला काटा:65 लाख के गहने लूटे; फिजियोथेरेपी के लिए आए डॉक्टर ने देखी लाश
---Advertisement---

बेंगलुरु के नेलमंगला में 70 साल की एक महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका पैरालाइज्ड पति बिस्तर पर उनके पास ही लेटा था। ऐसा लग रहा था कि पति को पत्नी की हत्या की भनक भी नहीं लगी है। आरोपी महिला की हत्या के बाद करीब 65 लाख रुपए के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया। मृतका का नाम शोभा था। वह अपने पति रंगनाथ के साथ कोटे बेदी इलाके में रहती थीं। दंपती की कोई संतान नहीं थी। रंगनाथ पिछले 15 साल से पैरालाइज्ड और बिस्तर पर हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब रंगनाथ को फिजियोथेरेपी देने पहुंचे डॉक्टर ने शोभा का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा देखा। हत्या के आरोप पुलिस ने 36 साल के शिवकुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह एक दुकान का मालिक है और कपल के घर के पास ही रहता है। CCTV में रात 1:03 बजे घर में घुसता दिखा आरोपी पुलिस के अनुसार, CCTV में आरोपी शिवकुमार रात करीब 1:03 बजे घर में दाखिल हुआ और शोभा का गला रेत दिया। वारदात के समय उनका पति पास ही लेटा था। हालांकि, वे घटना से अनजान रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि शोभा ज्वेलरी कारोबारी की बेटी थीं और घटना के समय उन्होंने काफी सोने के गहने पहन रखे थे। आरोपी ने हत्या के बाद घर में कैश की तलाशी ली आरोपी ने हत्या के बाद घर में नकदी की तलाश की। नकदी नहीं मिलने पर उसने उनकी चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए। शोभा ने करीब 450 ग्राम सोने के गहने पहले थे, जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपए आंकी गई है। CCTV फुटेज में आरोपी को घटना के बाद मोटरसाइकिल से भागते देखा गया। आरोपी भीड़ में दर्शक बनकर घटनास्थल पर दोबारा आया था पुलिस ने आसपास लगे कैमरों से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया। सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार शुरुआती पुलिस जांच के दौरान भीड़ में आम दर्शक बनकर घटनास्थल पर लौटा था। बाद में वह शक से बचने के लिए अपनी एक्टिवा स्कूटर से घर गया। पुलिस ने स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी और की भी इस वारदात में संलिप्तता है। बरामद गहनों का सत्यापन और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। ———————– बेंगलुरु की यह खबरें भी पढ़ें… बेंगलुरु में रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी का मर्डर किया: तौलिये से गला दबाया; अपनी मौत के बाद पत्नी के भविष्य की चिंता थी बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी 65 साल के नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री तौलिये से गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद राव घर पर ही मौजूद रहा। इसके बाद में राव ने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने तुरंत परिवार के एक जान-पहचान वाले डॉक्टर से संपर्क किया। फिर डॉक्टर ने अवलाहल्ली पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });