क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बेंगलुरु में सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया:खाना बनाने को लेकर सास से झगड़ा हुआ था, पति गिरफ्तार; कपल का 4 साल बेटा है

On: मार्च 5, 2026 2:24 अपराह्न
Follow Us:
बेंगलुरु में सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया:खाना बनाने को लेकर सास से झगड़ा हुआ था, पति गिरफ्तार; कपल का 4 साल बेटा है
---Advertisement---

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला ने सास से झगड़ा होने पर सुसाइड कर लिया। घटना 4 मार्च को नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि सास-बहू का खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम सुषमा (35) है, वह आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी है। उसके पति पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुषमा और पुनीत का शादी 5 साल पहले हुई थी, दोनों का 4 साल का बेटा भी है। सुषमा के परिवारवालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में एक ही हफ्ते के भीतर यह किसी टेक प्रोफेशनल की आत्महत्या का दूसरा मामला है। सुषमा का परिवार बोला- बेटी से हर रोज झगड़ा करते थे सुषमा के पिता प्रभाकरमूर्ति ने बेटी के सुसरालपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी से हर रोज झगड़ा किया जाता था। यह एक दिन का मामला नहीं था। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब सुषमा की शादी हुई थी। तब हमने दहेज में ₹10 लाख कैश और गोल्ड दिया था। बेटी पहले नौकरी करती थी, शादी के बाद उसने जॉब छोड़ी थी। उसने एक कार भी खरीदी थी। दहेज को लेकर देश मे कानून देश मे दहेज के लिए प्रताड़ना को लेकर कई कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाती है: दहेज हत्या (IPC 304B): शादी के 7 साल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और दहेज के लिए प्रताड़ना के साक्ष्य मिलने पर यह धारा लगाई जाती है। इसमें न्यूनतम 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। क्रूरता (IPC 498A): पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर यह धारा लागू होती है। दहेज निषेध अधिनियम: दहेज की मांग करने और देने, दोनों को अपराध की श्रेणी में रखते हुए जांच की जा रही है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा; पुलिस ने गिरफ्तार किया बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत:बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत:बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे

अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन:दुश्मनों को 1km दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग

अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन:दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग

RAIPUR TAX RECOVERY | टैक्स नहीं दिया तो सील! निगम का अल्टीमेटम

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });