एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के जन्म से जुड़े मुश्किल दौर के बारे में बात की और इस दौरान वो इमोशनल हो गए। जय शेट्टी के पॉडकास्ट में निक ने बताया कि उनकी बेटी मालती का जन्म बेहद मुश्किल हालात में हुआ था। सिंगर ने बताया कि वे उम्मीद कर रहे थे कि मालती का जन्म अप्रैल 2022 में होगा, लेकिन अचानक अस्पताल से कॉल आया कि डिलीवरी पहले करनी पड़ेगी। इसके बाद वे और प्रियंका बिना वक्त गंवाए अस्पताल पहुंचे। निक ने यह भी बताया कि मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। जब वह पैदा हुईं, तब उनका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस था, जो एक किलो से भी कम था। उन्होंने कहा कि उस समय बच्ची का रंग बैंगनी हो गया था, जिससे स्थिति की गंभीरता साफ दिख रही थी। जन्म के तुरंत बाद मालती को NICU यानी नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया। निक के मुताबिक, वहां मौजूद नर्सों और डॉक्टरों ने तुरंत बच्ची को संभाला। उन्होंने बताया कि NICU स्टाफ ने बिना देरी इलाज शुरू किया, बच्ची को सांस देने के लिए जरूरी सपोर्ट दिया गया और सभी जरूरी मेडिकल प्रोसेस तुरंत किए गए। बता दें कि यह दौर कोविड-19 के समय का था, जिससे हालात और कठिन हो गए थे। निक ने बताया कि वे और उनकी पत्नी प्रियंका करीब साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में रहे। दोनों ने अस्पताल में 12-12 घंट?
बेटी के जन्म को याद कर इमोशनल हुए निक जोनस:कहा- मालती का वजन एक KG से कम था, रंग बैंगनी और हालत बेहद गंभीर थी
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 7:25 अपराह्न
---Advertisement---











