अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता दुबई से अपना अनुभव शेयर करते हुए इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वहां का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहा है। एक्ट्रेस इस समय अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं। लारा ने कहा कि वह दुबई एक ब्रांड से जुड़े काम के लिए गई थीं। यह एक सामान्य वर्क ट्रिप थी, लेकिन हालात अचानक बदल गए। संघर्ष बढ़ने के बाद वहां का माहौल अलग हो गया। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें ऊपर से तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। लारा ने कहा, “हम इस इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। यूएई का दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर जैसा है। मैं यहां काफी समय बिताती हूं। 28 तारीख को मैं दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थी।” उन्होंने आगे बताया कि अचानक ऊपर से धमाकों की आवाज आने लगी। इसके बाद टीम के लोग स्टूडियो से बाहर निकल गए। लारा ने कई फाइटर जेट उड़ते देखे एक्ट्रेस ने कहा, “हमने ऊपर से धमाके सुने। हम स्टूडियो से बाहर भागे। वहां हमने देखा कि आसमान में मिसाइलों को बीच में ही रोका जा रहा था। पिछले कुछ दिन काफी तनाव वाले रहे हैं। मेरी बेटी मेरे साथ है। महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, वह दुबई में नहीं थे।” लारा ने यह भी बताया कि उन्होंने आसमान में कई फा?
बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता हुईं इमोशनल:शूटिंग के दौरान धमाके सुने, फाइटर जेट देखे; कहा- पिछले कुछ दिन काफी तनाव भरे रहे
By worldprime
On: मार्च 5, 2026 9:21 पूर्वाह्न
---Advertisement---





