बॉलीवुड और होली का बहुत पुराना रिश्ता है। पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बॉलीवुड सेलेब्स होली मनाना खूब पसंद करते हैं। बच्चन, अख्तर और कपूर जैसे परिवारों की होली हमेशा से ही यादगार रही है। इन परिवारों ने होली के त्यौहार को एक नई परिभाषा दे दी और आज भी इनकी होली के चर्चे खूब होते हैं। रंगों के इस मौसम में जानते हैं इन सितारों की होली के मशहूर किस्से- शोमैन राज कपूर की होली बॉलीवुड की होली की बात हो तो राज कपूर का जिक्र जरूर होता है। राज कपूर की होली पार्टी हमेशा से खूब मशहूर थी। बड़े-बड़े स्टार्स पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे, न्यू कमर्स भी इस पार्टी में आने के लिए तरसा करते थे। बॉलीवुड में एक कहावत सबसे ज्यादा मशहूर है कि अगर आरके स्टूडियो में होली नहीं खेली तो क्या होली खेली? राज कपूर की होली को एक जमाने में ‘भांग एंड फूड’ फेस्टिवल भी कहा जाता था। इनकी पार्टी की एक खास बात यह भी थी कि यह एक पॉन्ड में ढेर सारा रंग मिलाकर अपने मेहमानों के लिए तैयार रखते थे। और जो भी इस पार्टी में आता था उसे उस पॉन्ड में डुबकी लगाकर ही एंट्री मिलती थी। हुड़दंग वाली होली की एक झलक, बजते बाजे और चेहरे पर लगे गुलाल इस होली के जश्न को दोगुना कर देते थे। आरके स्टूडियो की फेमस होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, धर्मेद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, द?
बॉलीवुड की यादगार होली: कपूर, बच्चन से शाहरुख तक:आरके स्टूडियो से जलसा और मड आइलैंड तक सितारों की रंगीन होली के मशहूर किस्से
By worldprime
On: मार्च 4, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





