पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को किसी ने व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि, तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। इसके बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। मास्टर सलीम के मैनजर की पहचान जोश के तौर पर हुई है। जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसकी कार का फोटो भेज दिया और कहा कि उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फोन उठाया तो जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने किसी चीज की डिमांड नहीं की बस इतना ही कहा कि तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। थ्रेट मिलने के बाद इसकी शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को कर दी गई है। पहली बार 28 जनवरी को आई कॉल मैनेजर जोश ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की शाम को जब वह घर पर थे, तब उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसे उन्होंने शुरुआत में नजरअंदाज कर दिया था। पांच दिन बाद उन्हें फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। इस बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके तुरंत बाद, धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर उनकी गाड़ियों की तस्वीरें वॉट्सऐप के माध्यम से भेजी। एसीपी सेंट्रल कर रहे धमकी भरी कॉल की जांच व्हाट्सएप पर धमकी मिलने के बाद जोश ने इसकी शिकायत दर्?
बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली धमकी:3 बार वॉट्सएप कॉल की, कार की फोटो भेजी, बोला- तेरे दिन थोड़े रह गए
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 9:37 पूर्वाह्न
---Advertisement---











