फेमस बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान को चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेन्नवर की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने जारी किया है। इसमें सिंगर को बीड़ी जलाई ले और शराबी या ऐसे ही सॉन्ग गाने ना देने के कहा गया है। बता दें कि सिंगर का कल यानि 25 जनवरी को गोवा के 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में ‘द अल्टीमेट सुनिधि लाइव’ कॉन्सर्ट है। इसे लेकर प्रोफेसर डॉ. धरेन्नवर ने शिकायत की थी, जिसमें आयोजकों को बच्चों की मौजूदगी में तंबाकू और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न बजाने और न गाने देने की प्रिवेंटिव एडवाइजरी करने की मांग की थी। इसी शिकायत के बाद गोवा चाइल्ड कमीशन ने सिंगर सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजकों को एडवाइजरी जारी कर बीडी जलाई ले जैसे सॉन्ग को न गाने और न बजाने के लिए कहा है। पहले जानिए कौन हैं प्रोफेसर राव, क्यों उन्होंने यह शिकायत की… समाजशास्त्र पढ़ाते हैं, पंजाबी का करते प्रचार पंडित राव धरेन्नवर चंडीगढ़ के सेक्टर 46 स्थित कॉलेज में समाजशास्त्र पढ़ाते हैं। इन कन्नड़ भाषी प्रोफेसर को यहां पंजाबी भाषा से प्यार हो गया। वह लोगों को पंजाबी भाषा के प्रति और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहें हैं। अपने सर पर एक बोर्ड रख कर वह बाजार, सड़?
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि को बीड़ी जलाई ले गाने पर नोटिस:चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर चाइल्ड राइट्स कमीशन का एक्शन; कहा- बुरा असर पड़ेगा
By worldprime
On: जनवरी 24, 2026 9:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---











