टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। कंपनी इसे 20 फरवरी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच EV जनवरी 2024 पहली बार भारत में लॉन्च हुई थी। अब दो साल बाद इसे पहला बड़ा अपडेट दिया जाएगा। नई पंच EV कनेक्टेड LED टेललाइट्स, 12.3 इंच की स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके साथ पहली बार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी दिया जा सकता है। कीमत और मुकाबला: मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है कार टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमतों का खुलासा 20 फरवरी को लॉन्चिंग के दौरान होगा। फिलहाल मौजूदा पंच ईवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख के बीच है। माना जा रहा है कि नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के बाद इसकी कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला सिट्रोएन eC3 और आने वाली हुंडई एक्सटर EV से रहेगा। एक्सटीरियर डिजाइन: बदला हुआ फ्रंट लुक और नए अलॉय व्हील्स फ्रंट प्रोफाइल: कार के अगले हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल और लाइट सेटअप में है। फेसलिफ्ट मॉडल में हेडलैम्प्स को जोड़ने वाली काली पट्टी (Black Trim) को हटा दिया गया है। साथ ही कनेक्टेड LED DRLs के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। फ्रंट स्?
ब्राइट येलो कलर में दिखा पंच EV का फर्स्ट लुक:421km की रेंज के साथ 20 फरवरी को आएगी, ADAS सेफ्टी और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर मिलेंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 3:11 अपराह्न
---Advertisement---











