JSW MG मोटर इंडिया ने नई ‘मैजेस्टर’ को रिवील कर दिया है। यह भारत में पहली D+ सेगमेंट वाली और सबसे बड़ी साइज वाली बॉडी ऑन फ्रेम SUV है। कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV को ग्लोस्टर के ऊपर पोजीशन किया गया है। ये लग्जरी और फुली ऑफरोडिंग कार का कॉम्बिनेशन है। इसमें ट्विन-टर्बो डीजल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 10 ऑफ-रोड मोड्स मिलते हैं और इसे 810mm गहरे पानी में भी चलाया जा सकता है। नई मैजेस्टर में ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और क्रॉल कंट्रोल मोड, फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन, डुअल वायरलेस चार्जर, लेवल-2 ADAS सेफ्टी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। तीन वैरिएंट्स और 6-7 सीटर का ऑप्शन MG मैजेस्टर को तीन वैरिएंट्स- शार्प 4×2, सैवी 4×2 और टॉप-स्पेक सैवी 4×4 में उतारा गया है। इसमें ग्राहकों को 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन चुनने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹41,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है। अप्रैल में इसकी टेस्ट ड्राइव और मई 2026 से डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी ने शुरुआती 3,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी रखा है, जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल का लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडियाक जैसी प्रीमियम SUV से होगा। एक्सटीरियर: मस्कुलर लुक और 19-इंच के अलॉ?
भारत की पहली D+ सेगमेंट SUV मैजेस्टर रिवील:10 ऑफरोडिंग मोड्स के साथ वेंटिलेशन-मसाज फंक्शन फ्रंट सीट्स, सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS
By worldprime
On: फ़रवरी 13, 2026 7:29 पूर्वाह्न
---Advertisement---











