सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को गोलाघाट के डोयांग रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कब्जा हटाने के लिए के लिए पैनल बनाने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि पैनल अवैध कब्जा हटाने से पहले नोटिस देगा। उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। जमीन राजस्व सीमा में और वन क्षेत्र के बाहर पाए जाने आगे की कार्रवाई राजस्व विभाग तय करेगा। वहीं अगर रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर कब्जा पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के लिए 23 दिन का समय दिया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… ठाणे में निवेश के नाम पर व्यक्ति से ₹1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, 4 पर FIR ठाणे में 39 साल के व्यक्ति से ऑनलाइन ठगों ने 1 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। ठगों ने फेसबुक और टिकटॉक पर वर्चुअल स्टोर में निवेश का लालच देकर यह ठगी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिकायत के आधार पर वार्तक नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता को एक फेसबुक ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप के सदस्यों ने उसे खास लिंक्स देकर फेसबुक शॉप और टिकटॉक स्टोर खोलने के लिए कहा। हर बिक्री पर 15 % कमीशन का वादा किया। ट्रस्ट बनाने के लिए ठगों ने पहले ₹ 25 हजार निवेश पर छोटा प्रॉफिट उसके डिजिटल वॉलेट में डाला। इसके बाद व्यक्ति ने ज्यादा रिटर्न के लालच में अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुल 1.17 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। जब उसने जमा प्रॉफिट निकालने की कोशिश की तो ठगों ने निकासी रोक दी। मुंबई में ₹9.22 करोड़ा का तस्करी वाला गोल्ड जब्त, जवेरी बाजार में DRI की रेड राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीमत करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत लाया गया था। टीम को मौके से गुप्त गोल्ड मेल्टिंग यूनिट, तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड, गलाने-ढालने के उपकरण और बुलियन मार्किंग डाई बरामद हुई। हैदराबाद डीआरआई ने तेलंगाना में बाघ के नाखून और दांत जब्त किए, 2 हिरासत में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) हैदराबाद की जोनल यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बाघ के नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं। ग्रे मार्केट में बिक्री की सूचना पर दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से ये वन्यजीव अंग बरामद हुए। बाघ (Panthera tigris) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लिस्ट है, इसके अंगों का व्यापार दंडनीय अपराध है। जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तेलंगाना वन विभाग को सौंप दिया गया है।
भास्कर अपडेट्स:असम के गोलाघाट वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए पैनल बनेगा, सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 1:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---











