जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चत्रू इलाके में रविवार शाम आतंकियों की तलाश की गई। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सेना ने फायरिंग भी की है। पूरे इलाके के घेरकर सर्चिंग की गई। यहां पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… 133 साल बाद केंद्र सरकार के वकीलों की फीस बढ़ी केंद्र सरकार की ओर से अदालतों में पैरवी करने वाले वकीलों की फीस में करीब 11 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। कानून मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी को अधिसूचना जारी की है। नई व्यवस्था के तहत नियमित अपील और बचाव याचिकाओं की अंतिम सुनवाई में पेश होने वाले ग्रुप ‘ए’ के वकीलों को अब प्रति केस, प्रतिदिन 21,600 रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि 13,500 रुपए थी। ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के वकीलों की फीस 9,000 रुपए से बढ़ाकर 14,400 रुपए कर दी गई है। सरकारी वकीलों की फीस में पिछला संशोधन अक्टूबर 2015 में किया गया था। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन विश्वविद्यालयों में सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशभर के छात्र संगठनों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक आंदोलनों ने एकजुट होकर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी, यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन की शुरुआत की है। इसका औपचारिक लॉन्च रविवार को दिल्ली के एचकेएस सुरजीत भवन में किया गया। मंच से 13 फरवरी को ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे का ऐलान किया गया, जिसमें देशभर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश, सेना ने फायरिंग की
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 1:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---











