क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के खम्मम में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

On: जनवरी 30, 2026 12:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के खम्मम में मिड डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती
---Advertisement---

तेलंगाना के खम्मम जिले में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिड-डे मील में दाल और चावल परोसा गया था। पुलिस के मुताबिक छात्रों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए। फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर है। मिड-डे मील के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पति-पत्नी की लाश मिली दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पति-पत्नी ( 213 और 50 साल उम्र) ने अपने घर में मृत मिले। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में मिले। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात घटना की जानकारी मिली थी। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी मामला सुसाइड का लग रहा है। पति-पत्नी अपने बेटों से अलग रह रहे थे। शशि थरूर बोले- मैंने कभी राहुल गांधी के खिलाफ किसी गलत टिप्पणी का समर्थन नहीं किया कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि मैंने कभी राहुल गांधी के खिलाफ किसी गलत टिप्पणी का समर्थन नहीं किया है। राहुल सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं, इसी कारण लोग उन्हें पसंद करते हैं। वे ईमानदार नेता हैं। इस पर मेरी कोई अलग राय नहीं है। कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार सुबह हाईजैक करने और बम की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट का रूट डायवर्ट कर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6.40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। अभी तक यात्रियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद भी फ्लाइट के उड़ान भरने में लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के पीआई एन.डी. नकुम ने बताया कि फ्लाइट में एक टिश्यू पेपर पर बम की धमकी और विमान हाईजैक की जानकारी लिखी थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गईं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) मौके पर पहुंची। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। दो दिन पहले 27 जनवरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी कुछ भी नहीं मिला था। तब एक व्यक्ति ने एक ईमेल के जरिए धमकी में कहा था एयरपोर्ट पर लगेज एरिया में बम है, जो फट जाएगा। दिल्ली में 12 साल के लड़के का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान; पुलिस को मां के लिव-इन पार्टनर पर शक दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को एक 12 साल के लड़के का शव मिला। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। नाबालिग की आंखों में भी चोटें देखी गईं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 9:50 बजे घायल लड़के के बारे में सूचना मिली। वे शास्त्री पार्क चौक लूप के पास घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लड़का बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उसकी मां लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। पुलिस को मां के पार्टनर पर लड़के की हत्या करने का शक है। शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 60(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त ब्लड सैंपल और अन्य साक्ष्य जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में LoC के पास 15 पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, पूंछ में सेना-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास केरन सेक्टर में शुक्रवार को करीब 15 पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता देखा गया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसके बाद सभी ड्रोन वापस लौट गए। पिछले तीन हफ्ते में बॉर्डर के पास ड्रोन देखे जाने की यह छठी घटना है। इससे पहले 21 जनवरी की रात कठुआ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास ड्रोन देखा गया था। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद ड्रोन वापस लौट गया था। वहीं, 17 जनवरी और 15 जनवरी को रामगढ़ सेक्टर में, 13 जनवरी को राजौरी जिले में दो बार और 11 जनवरी को नौशेरा सेक्टर, धरमसाल सेक्टर, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एकसाथ पांच ड्रोन स्पॉट किए गए थे। इधर पूंछ जिले के थाना मंडी-डेरा की गली (DKG) इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जंगल वाले इस क्षेत्र में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि को लेकर स्थानीय लोगों और खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी। ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली में इमारत गिरी, दमकल की टीम मौके पर दिल्ली के प्रीत विहार इलाके शुक्रवार को एक इमारत की छत का हिस्सा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विसेज ने यह जानकारी दी है। दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने इलाके को घेर लिया है और मलबे की जांच की जा रही है, ताकि अंदर कोई फंसा न रह जाए। अभी तक किसी के दबे होने की सूचना नहीं आई है। हादसे की आगे की डिटेल्स अभी आनी बाकी हैं। पिछले साल नवंबर में दिल्ली में ऐसा ही हादसा हुआ था। ज्वाला नगर की स्ट्रीट नंबर 6 पर नई इमारत का हिस्सा ढह गया था। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। दिल्ली में 66.453 साल की बच्ची से दुष्कर्म, तीन नाबालिग गिरफ्तार दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। आरोपी 13, 14 और 266 साल के हैं। घटना 266 जनवरी की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पीड़िता की मां बेटी को लेकर दुकान गई थी। इसके बाद बेटी को दुकान पर छोड़कर मां सब्जी लेने चली गई। थोड़ी देर बाद बच्ची खून से लथपथ होकर आ रही थी। बच्ची की मां ने पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद मां उसे थाने में लेकर गई। मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मदद नहीं की, दबाव के बाद कार्रवाई हुई। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, किश्तवाड़ में इंटरनेट सेवा सस्पेंड जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जैश के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। इलाके में कई दिनों से तलाशी अभियान चल रहा है। किश्तवाड़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ चत्रू इलाके में चल रही है। अब तक आतंकियों से कोई संपर्क नहीं हुआ है। सिगपुरा, अरिगाम द्वाथर और नईदगाम में तलाशी अभियान जारी है। कठुआ जिले में पिछले शुक्रवार को भी जैश से जुड़े एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसकी पहचान पाकिस्तान के उस्मान के रूप में हुई थी। IOA चीफ पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन, घर पर फिसलकर गिरे थे; पीएम मोदी ने उषा को फोन करके सांत्वना दी भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 248 साल के थे। परिवार के सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन सुबह अपने घर पर गिर गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीटी उषा से बात की और उन्हें सांत्वना दी है। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी, श्रीनिवासन अपने शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान उषा के साथ हमेशा मौजूद रहते थे। केरल के कन्नूर में DYFI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई लोग घायल केरल के कन्नूर में फ्लेक्स बोर्ड को लेकर हुए विवाद में DYFI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है। तेलंगाना के संगारेड्डी में मिड-डे मील खाने से 260 छात्र अस्पताल में भर्ती, सांभर और चावल खाया था तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद लगभग 221 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाया था और जल्द ही उन्हें पेट दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। छात्रों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। बाद में, अधिकारी ने बताया कि सभी 226 छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अरुणाचल प्रदेश के लोहित घाटी में लगी आग; इसे बुझाने एयरफोर्स ने गिराया 523,252 लीटर पानी भारतीय वायु सेना (IAF) ने अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में जंगल की आग से लड़ने के लिए कम से कम 228,230 लीटर पानी गिराया। यह ऑपरेशन लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर किया गया। IAF ने इस ऑपरेशन के लिए Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तैनात किए। X पर शेयर किए गए एक पोस्ट में, IAF ने लिखा, अरुणाचल प्रदेश की लोहित घाटी में लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर जंगल की आग से लड़ते हुए। IAF Mi-66V5 हेलीकॉप्टरों ने हिमालय की हवा में 12,000 लीटर पानी गिराया, जो असाधारण साहस, सटीकता और जीवन और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुंबई में पुलिस बनकर दो लोगों ने केन्या की महिला से 66 लाख रुपए लूटे, एक गिरफ्तार दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एक केन्या की महिला से पुलिसकर्मी बनकर 66 लाख रुपए से ज्यादा लूटने के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेश रंगनाथ चव्हाण को बुधवार को ठाणे में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभी भी उसके साथी की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चव्हाण का पता लगाया। यह घटना 21 जनवरी को एमजी रोड पर अलाना सेंटर बिल्डिंग के पास हुई थी। पुलिसकर्मी होने का दावा करने वाले दो लोगों ने उस टैक्सी को रोका जिसमें केन्या की नागरिक सुमैया मोहम्मद अब्दी (26) यात्रा कर रही थी, और उसके सामान की जांच के बहाने उसके दो बैग छीन लिए, जिनमें 66.45 लाख रुपये नकद थे। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बम होने का दावा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 52 साल के व्यक्ति को बम का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध, अबू अकील अजहर चाड, शहर के विल्सन गार्डन का रहने वाला और एक कपड़ा व्यापारी। 28 जनवरी को वह अपने साथी के साथ अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में चढ़ने के लिए एयरपोर्ट पर था। FIR के अनुसार, चाड और उसका साथी फ्लाइट में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे। एरोब्रिज गेट 30 पर चेकिंग के दौरान, चाड ने कथित तौर पर दावा किया कि उसके बैग में दो छोटे बम हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, चाड को हिरासत में ले लिया गया और एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });