दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल से बम धमकी मिली है। दिल्ली के 10 स्कूल शामिल हैं। धमकी भरे ईमेल मिलते ही स्कूलों को खाली कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने कहा, आज कुल 10 स्कूलों को बम की धमकी मिली। फायर सर्विस की टीमें तुरंत परिसर में पहुंचीं। जांच चल रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में मच्छर भगाने वाली कॉइल से बस में आग लगी, कंडक्टर जिंदा जला दिल्ली के विकासपुरी में रविवार देर रात खड़ी प्राइवेट बस में आग लगने से कंडक्टर सुनील शर्मा जिंदा जल गया। दमकल ने एक घंटे बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी है। सुनील बस में ही सोया हुआ था। उसने मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई जिससे आग लग गई। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया, बेंगलुरु मेट्रो के बढ़े किराए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को ‘खाली ट्रंक’ वाले बेंगलुरु मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेजस्वी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि बेहतर सड़कें, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देने के बजाय, राज्य सरकार जबरदस्ती कर रही है और लोगों को हिरासत में ले रही है। हम किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मांग कर रहे हैं। यूपी के कानपुर में लैंबोर्गिनी ने लोगों को टक्कर मारी, 6 घायल कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने लेम्बोर्गिनी कार से 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बुलेट सवार 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। कारोबारी का बेटा कार के अंदर बैठा रहा। उसके गार्ड्स ने लोगों के साथ धक्का मुक्की की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश, सेना ने फायरिंग की जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चत्रू इलाके में रविवार शाम आतंकियों की तलाश की गई। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सेना ने फायरिंग भी की है। पूरे इलाके के घेरकर सर्चिंग की गई। यहां पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। 133 साल बाद केंद्र सरकार के वकीलों की फीस बढ़ी केंद्र सरकार की ओर से अदालतों में पैरवी करने वाले वकीलों की फीस में करीब 11 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। कानून मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी को अधिसूचना जारी की है। नई व्यवस्था के तहत नियमित अपील और बचाव याचिकाओं की अंतिम सुनवाई में पेश होने वाले ग्रुप ‘ए’ के वकीलों को अब प्रति केस, प्रतिदिन 21,600 रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि 13,500 रुपए थी। ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के वकीलों की फीस 9,000 रुपए से बढ़ाकर 14,400 रुपए कर दी गई है। सरकारी वकीलों की फीस में पिछला संशोधन अक्टूबर 2015 में किया गया था। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन विश्वविद्यालयों में सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशभर के छात्र संगठनों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक आंदोलनों ने एकजुट होकर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी, यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन की शुरुआत की है। इसका औपचारिक लॉन्च रविवार को दिल्ली के एचकेएस सुरजीत भवन में किया गया। मंच से 13 फरवरी को ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे का ऐलान किया गया, जिसमें देशभर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में कई स्कूलों को बम की धमकी के ईमेल भेजे गए
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 1:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---











