क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:नीता अंबानी को सामाजिक कार्यों के लिए ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025

On: मार्च 18, 2026 12:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:नीता अंबानी को सामाजिक कार्यों के लिए ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025
---Advertisement---

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को प्रतिष्ठित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे और संस्थान के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने उन्हें यह सम्मान दिया। नीता अंबानी को यह सम्मान रिलायंस फाउंडेशन के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व सामाजिक योगदान के लिए दिया गया है। इस मौके पर हजारों आदिवासी विद्या​र्थियों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने महिला समानता और हौसले पर जोर दिया। उन्होंने कहा,’जो हमारे बेटे कर सकते हैं, वही हमारी बेटियां भी कर सकती हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है।’ विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि आपकी वर्तमान स्थिति सिर्फ शुरुआत है, मंजिल नहीं। आपकी सफलता आपके सपनों और मेहनत के साहस से तय होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि भारत का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।’ आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में LPG की कालाबाजारी के आरोप में चार गिरफ्तार, 105 LPG सिलेंडर जब्त कर्नाटक के बीदर में LPG की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 105 LPG सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस अधिकारियों ने 16 मार्च को बीदर तालुक के जानवाड़ा गांव में छापा मारा, जहां से यह रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 105 सिलेंडर जब्त किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीकांत हरनूर के एक खेत पर की गई, जहां अधिकारियों को बड़ी संख्या में सिलेंडर और उनके परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई चीजो में 22 भरे हुए सिलेंडर, 83 खाली सिलेंडर और दो ट्रक शामिल थे, जिनका कथित तौर पर अवैध वितरण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बदरीनाथ केदारनाथ आने के लिए सारा अली खान को श्रद्धा का प्रमाण देना होगा बदरीनाथ केदारनाथ टेंपल कमिटी(BKTC) ने मंगलवार को कहा कि सारा अलि खान को मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए श्रद्धा का प्रमाण देने होगा। कमिटी ने कहा कि इसके बाद ही सारा अली खान बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। BKTC के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अगर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान सनातन धर्म में अपनी आस्था का हलफनामा जमा करती हैं, तो उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया बॉम्बे हाइकोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग और शहर की पुलिस से एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में महात्मा गांधी के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने के आरोप में एक पत्रकार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और याचिकाकर्ता अश्विन बैस ने आरोप लगाया कि ‘सकल हिंदू समाज सम्मेलन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिए और कहा कि गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ नहीं कहा जा सकता। वकील आकाश मून के माध्यम से दायर इस याचिका में हाई कोर्ट से शहर की सीताबर्डी पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह कुलश्रेष्ठ और 15 फरवरी के कार्यक्रम के आयोजक निशांत गांधी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई करे। एयर इंडिया शैनन में फंसे यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगा एयर इंडिया बुधवार को शैनन के लिए एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है, ताकि उन फंसे हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके जिनकी फ़्लाइट विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस आयरिश शहर की ओर मोड़ दी गई थी। सोमवार को, एयरलाइन का A350 विमान, जो न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहा था, तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। बाद में, विमान को इस आयरिश शहर में ही रोक दिया गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन बुधवार को एक स्पेशल फ़्लाइट चलाने की योजना बना रही है – जिसकी सबसे ज्यादा संभावना ज़्यूरिख से होने की है – ताकि शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़- महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप-वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

48 घंटे में हॉर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान पर हमला:ट्रम्प की चेतावनी से शेयर बाजार में डर; इस हफ्ते 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल

48 घंटे में हॉर्मुज-स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान पर हमला:ट्रम्प की चेतावनी से शेयर बाजार में डर; इस हफ्ते 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल

जीशान ने ईशान को आउटकर बाहर जाने का इशारा किया:चार गेंद में 20 रन खाने के बाद विकेट लिया, किशन मुस्कुराते हुए लौटे

जीशान ने ईशान को आउटकर बाहर जाने का इशारा किया: चार गेंद में 20 रन खाने के बाद विकेट लिया, किशन मुस्कुराते हुए लौटे

अभिषेक ने विरोधी टीमों को किया सतर्क: सनराइजर्स के इंट्रा स्क्वाड मैच में जड़े 94 रन, क्लासेन अरोड़ा भी चमके

अभिषेक ने विरोधी टीमों को किया सतर्क: सनराइजर्स के इंट्रा स्क्वाड मैच में जड़े 94 रन, क्लासेन-अरोड़ा भी चमके

मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता:cm और pm मिलाकर 8931 हेड ऑफ गवर्नमेंट रहे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा

मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता:CM और PM मिलाकर 8931 हेड ऑफ गवर्नमेंट रहे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा

अब अमेरिका से lpg लेकर कार्गो शिप मंगलुरु पहुंचा:7 दिनों में गैस लेकर चार जहाज भारत आए; केंद्र बोला फारस की खाड़ी में सभी 22 शिप सुरक्षित

अब अमेरिका से LPG लेकर कार्गो शिप मंगलुरु पहुंचा:7 दिनों में गैस लेकर चार जहाज भारत आए; केंद्र बोला- फारस की खाड़ी में सभी 22 शिप सुरक्षित

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });