दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… पूर्व जज डिजिटल अरेस्ट के झांसे में आए, 1 करोड़ गंवाए कर्नाटक के एक पूर्व जिला जज डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने एक हफ्ते पहले 69 वर्षीय पूर्व जज को फोन किया और धमकाया कि उनका मोबाइल नंबर महिलाओं की तस्करी में शामिल पाया गया है। इससे वे डर गए और बदमाशों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर कर दिए। ठगे जाने का अहसास होने पर तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई।
भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 2:32 पूर्वाह्न
---Advertisement---





