तेलंगाना के हैदराबाद में जानलेवा चाइनीज मांझे ने 83 साल की बच्ची की जान ले ली। वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार थी। इसी दौरान चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से फंस गया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। तेलंगाना में दो हफ्ते से भी कम समय में मांझे के कारण मौत की यह दूसरी ऐसी घटना है। शहर में कई लोग घायल भी हुए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के 5-स्टार होटल पर खाने में जहर मिलाने का आरोप, FIR दर्ज; खाने-पीने की 16 सैंपल जब्त दिल्ली के एक 5-स्टार होटल में ठहरी एक महिला ने अपने खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने होटल के उस कमरे की जांच की, जहां महिला ठहरी हुई थी। टीम ने संदिग्ध खाने और तरल पदार्थों के 16 सैंपल जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि मौजूदा हालात के आधार पर ऐसा लग रहा है कि महिला की तबीयत होटल में खाए गए खाने की वजह से बिगड़ी, जिसमें कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 286 के तहत FIR दर्ज की गई है। यह धारा जहरीले पदार्थों को लापरवाही या असावधानी से संभालने, जिससे किसी की जान को खतरा हो या चोट पहुंचे, से जुड़ी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बेंगलुरु में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर 24 साल की महिला ने आत्महत्या की बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को बनशंकरी इलाके के यडियूर में हुई। महिला की पहचान कीर्तिश्री के रूप में हुई है।उसकी शादी 2023 में गुरु प्रसाद से हुई थी, जो पेशे से जिम ट्रेनर है। मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही कीर्तिश्री पर पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उनका दावा है कि उन्होंने शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए थे। परिजनों के अनुसार, दिसंबर 2025 में गुरु प्रसाद ने घर निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें से 8 लाख रुपए दिए गए, लेकिन इसके बाद भी वह बाकी 2 लाख रुपए जल्द लाने के लिए कीर्तिश्री पर दबाव बनाता रहा। पुलिस के मुताबिक, लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर कीर्तिश्री ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के माता-पिता की शिकायत के आधार पर बनशंकरी पुलिस थाने में पति गुरु प्रसाद और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में चाइनीज मांझे से 5 साल की बच्ची की मौत, पिता के साथ बाइक पर जाते समय गर्दन कटी
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 9:52 पूर्वाह्न
---Advertisement---











