क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भोपाल में लगे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे:ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर मातम; इमाम बोले- खामेनेई ने हमेशा मजलूमों का साथ दिया

On: मार्च 1, 2026 1:23 अपराह्न
Follow Us:
भोपाल में लगे अमेरिका इजराइल मुर्दाबाद के नारे:ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर मातम; इमाम बोले खामेनेई ने हमेशा मजलूमों का साथ दिया
---Advertisement---

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत के शिया समुदाय में भी शोक की लहर है। भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शाम को फतेहगढ़ के इमामबाड़े के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौलाना जहीर अब्बास ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और इमामबाड़े में नारे लगवाए। उन्होंने फिलिस्तीन के संघर्ष का भी उल्लेख किया। सभा को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा- पूरी दुनिया उस शख्सियत को जानती है, जिसने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और मजलूमों का साथ दिया। खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध किया और इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उन्होंने इमाम हुसैन की मौत का जिक्र करते हुए कहा- इतिहास गवाह है कि किसी विचारधारा या आंदोलन को किसी एक व्यक्ति के जाने से समाप्त नहीं किया जा सकता। इंकलाब की राह आगे भी जारी रहेगी और उसे आगे बढ़ाने वाले लोग मौजूद रहेंगे। अंत में इमाम हुसैन ने ताजियत पेश की। सभा में मौजूद लोगों ने इजराइल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद, खामेनेई जिंदाबाद, अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारे लगाए गए। उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही मजलिस को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा कि दुश्मन अक्सर सामने से नहीं, बल्कि पीछे से वार करता है। उन्होंने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की शहादत से उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही है। शहादत किसी भी विचारधारा को कमजोर नहीं करती, बल्कि उसे और मजबूत बनाती है। इमाम हुसैन ने लोगों से एकजुट रहने और सब्र बनाए रखने की अपील भी की। फिरके या मिल्लत के आधार पर भेदभाव नहीं किया मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई को उम्मत-ए-मुसलमान का निडर रहबर बताते हुए कहा कि वे हमेशा जालिम के खिलाफ और मजलूम के समर्थन में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने कभी फिरके या मिल्लत के आधार पर भेदभाव नहीं किया, बल्कि जहां भी अत्याचार हुआ, उसके खिलाफ आवाज उठाई। मजलूम का साथ देना इंसानियत और हकानियत की पहचान है जबकि जुल्म का समर्थन करना ईश्वरीय दृष्टि में गुनाह माना जाता है। खामेनई की मौत पर बैतूल में शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला ईरान के सुप्रीम लीडर हजरत आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेनई की मौत पर बैतूल में शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया। देर शाम रैली मस्जिद परिसर से शुरू होकर प्रमुख चौक, लल्ली चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। जहां हमले के खिलाफ निंदा सभा का आयोजन किया गया। सैयद सितवत हैदर जैदी (आलिम, इमामे जुमा) ने कहा कि अमेरिका और इजराइल का यह हमला बुजदिली की मिसाल है। खोमेनी किसी बंकर में नहीं छिपे थे, बल्कि अपने दफ्तर में थे। वे जवा मर्द और हक की आवाज बुलंद करने वाले शख्सियत थे। 35 साल से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज थे अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज हैं। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरु की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है। यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है। ईरान-इजराइल के बीच विवाद मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराए अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। शनिवार को उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केरल के cm बोले सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

केरल के CM बोले-सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

इजराइली हमलों से ईरान के कई इलाकों में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी में लोग सड़कों पर उतरे, अल्ला हू अकबर के नारे लगाए

इजराइली हमलों से ईरान के कई इलाकों में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी में लोग सड़कों पर उतरे, अल्ला हू अकबर के नारे लगाए

भास्कर ipl रैंकिंग चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर 1:दिल्ली पंजाब से आगे विराट की rcb, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

भास्कर आईपीएल रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की आरसीबी, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

csk पहला मैच आज rr के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड टु हेड रिकॉर्ड बराबर

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन:मिनिमम बैलेंस न डाला तो बंद होगा ppf सुकन्या खाता; 31 मार्च तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम

टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन:मिनिमम बैलेंस न डाला तो बंद होगा PPF-सुकन्या खाता; 31 मार्च तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम

बाथरूम में फंसाया, ब्रा स्ट्रैप खींची:रूम में आया, चादर हटाई; hc से जमानत के बाद हरियाणा नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन पर 8 छात्राओं के आरोप सामने आए

बाथरूम में फंसाया, ब्रा स्ट्रैप खींची:रूम में आया, चादर हटाई; HC से जमानत के बाद हरियाणा नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन पर 8 छात्राओं के आरोप सामने आए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });