सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम एस पोडुवाल के खिलाफ केरल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोच्चि की एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। शिकायत 2022 में हुई एक कथित घटना से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि उन्होंने एलामकुलम स्थित महिला के अपार्टमेंट में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, केस दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान लिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म डायरेक्टर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कौन हैं चिदंबरम एस पोडुवाल? चिदंबरम एस पोडुवाल मलयालम फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने ‘जन.ई.मैन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (2024) फिल्मों का निर्देशन किया है। चिदंबरम को मंजुम्मेल बॉयज से खास पहचान मिली। बता दें कि मंजुम्मेल बॉयज 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी थी। इसने 2018 (2023) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। बाद में L2: एम्पुरान (2025) ने इसे पीछे छोड़ दिया। फिलहाल ?
‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस:चिदंबरम एस पोडुवाल पर कोच्चि में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 12:29 अपराह्न
---Advertisement---





