मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हादसे सामने आ रहे हैं। यूपी के जौनपुर में बुधवार को मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पतंग लूटते समय 8 साल का बच्चे छत से गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। कर्नाटक के बीदर में बाइकर का गला मांझे से कटने से मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के बांसवाड़ा में दो बाइक सवारों की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। दोनों अस्पताल में एडमिट हैं। देशभर में मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। कुछ जगह 14 जनवरी को तो कुछ जगह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद के नारणपुरा में परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। पेंच लड़ाते वक्त उनकी पतंग को दूसरे पतंगबाज ने काट दिया। देशभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल सेलिब्रेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
मकर संक्रांति, मांझे से यूपी में डॉक्टर की मौत:पतंगबाजी से राजस्थान में 8 साल के बच्चे, कर्नाटक में बाइकर की जान गई
By worldprime
On: जनवरी 14, 2026 1:11 अपराह्न
---Advertisement---











