मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके ‘बूंग’ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे देश, खासकर मणिपुर के लिए गर्व का क्षण है और यह भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाता है। फिल्म ‘बूंग’ ने इस साल के BAFTA Awards (ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी पुरस्कार) में बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में जीत हासिल की। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने इस श्रेणी में पुरस्कार जीता। समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की टीम मौजूद रही। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, विकेश भुटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर हैं। यह समारोह में इकलौती भारतीय नामांकित फिल्म थी और उसने ‘जूटोपिया 2’, ‘लीलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने जीत के बाद कहा कि ‘बूंग’ का अर्थ मणिपुरी भाषा में छोटा लड़का होता है। कहानी एक ऐसे मासूम बच्चे की है जो अपनी मां के लिए खास उपहार ढूंढना चाहता है। उसे लगता है कि अपने लंबे समय से लापता पिता को वापस लाना ही उसकी मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। इसी खोज के दौरान उसकी जि?
मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में रचा इतिहास:ब्रिटिश फिल्म अकादमी में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, जताया देश पर गर्व
By worldprime
On: फ़रवरी 23, 2026 7:19 अपराह्न
---Advertisement---











