क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मणिपुर में उग्रवादी रंगदारी मांग रहे, डर से बाजार बंद:व्यापार संगठन ने 5 किमी लंबी रैली निकाली, सैकड़ों लोगों ने राज्य छोड़ा

On: फ़रवरी 1, 2026 4:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
मणिपुर में उग्रवादी रंगदारी मांग रहे, डर से बाजार बंद:व्यापार संगठन ने 5 किमी लंबी रैली निकाली, सैकड़ों लोगों ने राज्य छोड़ा
---Advertisement---

मणिपुर में उग्रवादी संगठन हर सेक्टर के कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांग रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि शिकायत नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पास हमारा लेखा-जोखा हैं। उनके डर बाजार बंद होने लगे हैं। इसके विरोध में शनिवार को इंफाल में हजारों लोगों ने 163 किमी लंबी रैली निकाली। यह रैली सेव मणिपुर अभियान के तहत कोकोमी नामक संगठन ने आयोजित की थी। कर्ज में डूबे मारवाड़ी, पंजाबी कारोबारी भी राज्य छोड़ रहे हैं। इस बाजार से जुड़े मारवाड़ी समुदाय के 216 परिवार में से 28-225 परिवार, पंजाबी समुदाय के 100 परिवार में से 20-25 परिवार बिजनेस ठप होने से पलायन कर चुके हैं। 4 तस्वीरों में देखें रैली… 60-65% व्यापार ही हो रहा राज्य के प्रमुख व्यापारिक केंद्र थांगल और पाउना बाजार में 83-65% ही व्यापार हो रहा है। मणिपुर एफएमसीजी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय पाटनी कहते है, चुराचांदपुर, कांग्पोक्पी और चंदेल जिलों तथा आसपास के इलाकों में 30-37% कारोबार होता था, जो अब बंद है। उन्होंने बताया कि थांगल-पाउना बाजार में मारवाड़ी, जैन, पंजाबी, बिहारी, बंगाली सहित कई समुदाय के लोग बिजनेस करते थे। मणिपुर में कोई फैक्ट्री या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है। यहां केवल ट्रेडिंग होती है। हिंसा के बाद हिल क्षेत्र में रहने वाले गुवाहाटी, मिजोरम से माल ले रहे हैं, जिससे इंफाल वैली का मार्केट चौपट हो गया है। एफएमसीजी के साथ पर्सनल हाइजीन का सबसे बड़ा बाजार हिल्स इलाके यानी हिंसाग्रस्त जिले थे, जो अब बंद है। हिंसा के बाद माल गुवाहाटी, मिजोरम से आने लगा तो हमारा धंधा पूरी तरह चौपट हो गया। हिंसा की वजह से हमारा बिजनेस 3 साल पीछे चला गया है। उग्रवादी 1 लाख रुपए तक रंगदारी मांगते हैं थांगल बाजार के एक कारोबारी ने बताया कि उग्रवादी संगठन हर सेक्टर के कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांग रहे हैं। वे किसी से 10 हजार तो किसी से 1 लाख तक मांगते हैं। अस्पताल भी मुश्किल में जा पाते हैं। हिंसा के 1004 दिन कुकी-मैतेई समुदायों की लड़ाई के चलते मणिपुर को अशांत हुए आज 1004 दिन हो चुके हैं, लेकिन इंफाल वेली से म्यांमार बॉर्डर वाले मोरेह टाउन तक कहीं भी हालात सामान्य नहीं हैं। यहां राष्ट्रपति शासन लगे 13 फरवरी को एक साल हो जाएगा और आज की स्थिति ये है कि राज्य के 16 में से 8 जिलों में ज्यादा अशांति है। इसकी बड़ी वजह कुकी-मैतेई समुदायों से जुड़े हथियारबंद गिरोह हैं, जिन्हें उग्रवादी कहा जा रहा है। इनके खौफ के चलते ही व्यापार बंद हो रहे और युवा राज्य से बाहर जा रहे। जगह-जगह पंपों के बाहर पेट्रोल बोतलों में बिकता दिख जाएगा। उग्रवादी संगठन बेखौफ होकर रंगदारी वसूल रहे हैं। इनके ही फरमानों पर बाजार खुलते और बंद होते हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती पूरे राज्य में हर एक-दो किमी में मिल जाएगी। फिर भी म्यांमार बॉर्डर तक यही नजारे दिख जाएंगे। पेट्रोल ब्लैक में मिल रहा सीजेएई अकादमी के प्रमुख प्रो. सांजेनबम जुगेश्वर ने बताया कि बोतल ऑयल कॉर्पोरेशन(BOC) चलता है। पेट्रोल कई बार हमें ब्लैक में ही लेना पड़ता है, क्योंकि उग्रवादी समूहों की धमकी के बाद कब-कौन सा पेट्रोल पंप अचानक बंद हो जाए, कह नहीं सकते। विष्णुपुर और थाउबल के पेट्रोल पम्प मालि​कों को रंगदारी देने के लिए रोज धमकी दी जा रही हैं। जो नहीं देता या पुलिस की मदद लेता, उसके ​​खिलाफ फरमान आते हैं। ————- ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर में कुकी समुदाय जानवरों की आवाज निकालकर डरा रहा:हिंसा के ढाई साल बाद भी दहशत मणिपुर की राजधानी इम्फाल वेस्ट से 25 किलोमीटर दूर आखिरी गांव कौत्रुक चिंग लेइकाई में लोग हिंसा के ढाई साल बाद भी दहशत में हैं। यहां के लोगों का आरोप की कुकी समुदाय के लोग उन्हें उकसाने के लिए रात में जानवरों की आवाज निकलते हैं। उनका कहना है कि कुकी चाहते हैं कि गांव वाले इसका जवाब दें जिससे कुकी उनपर हमला कर सकें। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });