‘बॉर्डर 2’ में देशभक्ति, जज्बे और जमीन से जुड़े इमोशंस का ऐसा संगम है कि फिल्म का हर सीन दर्शकों के दिल में सीधे उतर रहा है। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि जब तक अच्छे शब्द नहीं मिले तब तक गाने 9 महीनों तक लगातार लिखते रहे। कई बार गीत लिखते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ जाता था। म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने बताया कि उन्हें 20 साल के करियर के बाद भी लगा कि ‘बॉर्डर 2’ उनकी पहली फिल्म है। पेश है मनोज मुंतशिर और मिथुन से हुई बातचीत के कुछ और प्रमुख अंश.. सवाल: जब ‘बॉर्डर 2’ का ऑफर आया तो मन में पहला सवाल क्या था? पुरानी विरासत को बचाना या नई पहचान बनाना? मनोज मुंतशिर/ जवाब: पुरानी लेगेसी को सम्मान देना। ‘बॉर्डर’ ने जो इज्जत कमाई है, उसे बनाए रखना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य था। हमने अन्नू मलिक और जावेद अख्तर साहब से बहुत कुछ सीखा। ‘बॉर्डर 2’ की नई कहानी और नई सिचुएशन हैं। लेकिन पुराने गानों के आगे हमारा सिर हमेशा झुका रहा। हमने अपना बेस्ट दिया। लेकिन मूल बॉर्डर साउंडट्रैक के लिए हमेशा सम्मान रहा। सभी रिक्रिएटेड गानों में हमारी श्रद्धांजलि झलकती है। सवाल: मिथुन आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? मिथुन/जवाब: मनोज जी जिस सम्मान की बात कर रहे रहे हैं, वो गानों में साफ सुनाई देता है।
मनोज मुंतशिर बोले- ‘बॉर्डर 2’ का गाना लिखते वक्त रोया:मिथुन ने कहा- इतने लंबे करियर के बाद भी लगा जैसे ये मेरी पहली फिल्म
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











