पूर्व एक्ट्रेस और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी (यामाई ममता नंद गिरि) शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में कूद पड़ी हैं। उन्होंने दो सवाल पूछे। पहला- उन्हें शंकराचार्य किसने नियुक्त किया। दूसरा- करोड़ों की भीड़ में रथ (पालकी) लेकर निकलने की क्या जरूरत थी? ममता कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरांनद की वजह से ही उनके शिष्यों को पिटाई झेलनी पड़ी। अगर स्नान करना ही था तो पालकी से उतरकर पैदल जाकर स्नान किया जा सकता था। गुरु होने का अर्थ जिम्मेदारी से भरा आचरण होता है न कि ऐसी जिद, जिसकी कीमत शिष्यों को चुकानी पड़े। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए ममता कुलकर्णी ने पूछा- क्या वे गोहत्या रोकने का वचन दे सकते हैं। जिस गोहत्या को रोकने की बात की जा रही है, क्या उस पर अखिलेश यादव कोई ठोस आश्वासन देंगे? ममता ने ऋग्वेद में ऋषि कुणाल और श्वेतकेतु के संवाद का हवाला दिया और कहा कि धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए। पीएम मोदी और प्रियंका की तारीफ की दरअसल, IANS न्यूज एजेंसी से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा फिलहाल कोई विकल्प नजर नहीं आता और मोदी ही आगे भी रहेंगे। हालात देखिए, पीएम मोदी हैं तो फिर कहीं कुछ गलत नहीं हो रहा है। अगर किसी को गलत लग रहा है तो बताइए। ह?
ममता कुलकर्णी ने पूछा: ‘क्या अखिलेश सरकार में गोहत्या बंद होगी?’ अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोलीं – 10 में 9 महामंडलेश्वर और शंकराचार्य हैं झूठे
By worldprime
On: जनवरी 25, 2026 4:13 अपराह्न
---Advertisement---











